{"_id":"5baa11e0867a557f58789886","slug":"26-september-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 26 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 26 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 25 Sep 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक उदार हृदय एवं सात्त्विक होते हैं। जीवन को व्यवस्थित करने में अनेकों उतार चढ़ाव देखने पड़ते हैं। विद्याध्ययन में बाधाएं आती हैं। करियर बनाने में पग पग पर अड़चनों का सामना करना पड़ता है। दाम्पत्य जीवन सामान्यत: अनुकूल रहता है। जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रतिकूल रहता है। जीवन के उत्तरकाल में समाज में अपना विशेष स्थान बनाने में सफल रहते हैं।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष प्रयासों में सफलता से उत्साहित रहेंगे। शुभचिंतकों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मकान या प्लाट का क्रय होगा। जीवन साथी एवं संतान पक्ष से सुखी रहेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं केमिस्ट, पर्यटन, शिक्षा, गायन, कृषि विभाग, बैंक, पशु चिकित्सा,डेयरी फार्म आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायिक विस्तार का अवसर मिलेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। साझेदारी में किसी नए कारोबार का प्रारंभ होगा। सरकारी या अद्र्घ सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन