फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   24th April birthday horoscope prediction

जन्मदिन विशेष: 24 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Tue, 23 Apr 2019 05:50 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Tue, 23 Apr 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
24th April birthday horoscope prediction
birthday - फोटो : Amar Ujala
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक विनम्र, विश्वासपात्र एवं परोपकारी होते हैं। कला, संगीत, साहित्य  एवं सौन्दर्य के प्रति जन्मजात लगाव होता है। लक्ष्य प्राप्ति में इनकी चंचलता विलंब का कारण बनती है। जीवन के ३३वें वर्ष में ये जातक लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। जीवन में आर्थिक संकट प्राय: बना रहता है। बातचीत में ये जातक निपुण होते हैं। सहयोग, प्रेम आदि विशिष्ट गुणों के कारण ये जातक समाज में अपनी पहचान बनाने में सफल होते हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
धैर्य  बनाए रखने पर यह वर्ष सफलता की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण वर्ष सिद्ध होगा। चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। मन में आशा और उत्साह का संचार होगा। अटकी योजनाएं पूर्णं होगी। वाहन या मकान पर व्यय होगा। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। शादी विवाह की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं शिक्षा, इंजीनियरिंग, एनीमेशन, संगीत, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। इस वर्ष किसी नए व्यवसाय का श्रीगणेश हो सकता है। राजकीय क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष शुभ रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed