जन्मदिन विशेष: 24 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक आत्मविश्वासी, बुद्धिमान एवं दृढ़ निश्चयी होते हैं। चुम्बकीय व्यक्तित्व के धारक ये जातक अच्छे सलाहकार एवं श्रेष्ठ योजनाकार भी होते हैं। खर्चीले स्वभाव के कारण आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहती है। जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलती है। शुक्र की अनुकूल दशा में अनेकों बार विदेश यात्रा के अवसर मिलते हैं। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहता है।
आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
यह वर्ष आपके धैर्य की परीक्षा का रहेगा। समाज में आपके प्रति भ्रामक धारण बन सकती है। विश्वासपात्रों से इस वर्ष सहयोग की आशा रखना व्यर्थ होगा। वर्ष की प्रथम तिमाही के बाद समय अनुकूल रहेगा। मानसिक परेशानियों में कमी आएगी। आर्थिक क्षेत्र में सुधार होगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता श्रम साध्य रहेगी। पर्यटन, इंजीनियरिंग, वन विभाग, केमिस्ट, पैरा मेडिकल, गुप्तचर विभाग, एविएशन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक लाभ की दृष्टि से वर्ष उत्तराद्र्ध अनुकूल रहेगा। इस वर्ष नए कार्य में पूंजी निवेश से बचें। विज्ञान, चिकित्सा, पर्यटन आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।