फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   22nd April birthday horoscope prediction

जन्मदिन विशेष: 22 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sun, 21 Apr 2019 06:16 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Sun, 21 Apr 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
22nd April birthday horoscope prediction
birthday - फोटो : Amar Ujala
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक व्यवहार कुशल, यथार्थवादी एवं मिलनसार होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति प्राय: कठिन संघर्ष के बाद ही होती है। भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगाने की क्षमता जन्मजात होती है। अपने दृढ़ निश्चय एवं परिश्रम के बल पर समाज में सम्माननीय स्थान बनाने में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। योजनाओं में सफलता से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। मकान या प्लाट का क्रय होगा। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति का अवसर मिल सकता है। परिवार में समरसता बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं पर्यटन, इंजीनियरिंग, पत्रकारिता, शिक्षा, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, बैंक, होटल व्यवसाय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय की उन्नति एवं लाभ से उत्साह बढ़ेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिलेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। शिक्षा, बैंक, कृषि एवं पशुपालन विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed