फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   21st April birthday horoscope prediction

जन्मदिन विशेष: 21 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sat, 20 Apr 2019 06:11 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Sat, 20 Apr 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
21st April birthday horoscope prediction
birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक उर्वर बुद्धि के स्वामी, प्रतिकूल स्थितियों में सफलता प्राप्त करने वाले एवं शांत प्रवृति के होते हैं। अपने परिश्रम और बुद्धिमानी के बल पर ३०वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। इनकी इच्छाएं बहुत बढ़ी-चढ़ी होती हैं। आय के एक से अधिक साधन होते हैं। किसी एक क्षेत्र में ये जातक परिश्रम करने पर स्थायी कीर्ति अर्जित करने में सफल रहते हैं। सहोदरों का सुख या सहयोग प्राय: कम ही प्राप्त होता। उम्र का अन्तिम पड़ाव अत्यंत सुखमय व्यतीत होता है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। पूर्व नियोजित योजनाओं में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक क्षेत्र में सम्पन्नता की ओर बढ़ेंगे। भू संपत्ति में वृद्धि होगी। मित्र, स्त्री एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, केमिस्ट, बैंक, वकालत, पुलिस आदि  क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। रियल एस्टेट, खंड़सारी, किराना,भवन निर्माण सामग्री, धातु आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। इस वर्ष किसी नए उद्योग का प्रारम्भ हो सकता है। चिकित्सा, सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थनान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed