फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   20th April birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 20 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Fri, 19 Apr 2019 05:41 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Fri, 19 Apr 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
20th April birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : अमर उजाला
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रखर बुद्धि के स्वामी, कल्पनाशील एवं भावुक होते हैं। मानसिक संघर्ष जीवन पर्यन्त बना ही रहता है। अधैर्य के चलते कई बार गलत निर्णय भी ले लेते हैं। नाते रिश्तेदार, मित्र सभी इन्हें  अपनी स्वार्थ सिद्धि होने तक इस्तेमाल करते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए जीवन में कठिन परिश्रम करना पड़ता है। जीवन के मध्य काल में सफलता के शिखर पर पहुँचने में सफल होते हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। स्थायी आय का नया साधन बन सकता है। मकान या वाहन पर व्यय होगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। शादी, विवाह एवं संतान सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, विदेश सेवा, सामाजिक सेवा, खाद्य विभाग, होटल व्यवसाय आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। सौन्दर्य प्रसाधन, आधुनिक वस्त्र, सजावट का सामान, आभूषण आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। जमा पूंजी में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। राजकीय क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed