{"_id":"5b6194844f1c1b9e3e8b4892","slug":"2-august-birthday-horoscope-prediction","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 2 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 2 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 01 Aug 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 2 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सरल हृदय, भावुक एवं सहयोगी भावना प्रधान होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में इनकी भावुकता प्राय: बाधक रहती है। जीवन में बराबर मानसिक संघर्ष बना ही रहता है। ये जातक ३८वें वर्ष के बाद समाज में सम्माननीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहते हैं। दूसरों के हृदय की बात जान लेने का गुण स्वाभाविक होता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। गृहस्थ जीवन में प्राय: मतभेद बने रहते है। इस वर्ष सक्रिय बने रहने पर ही योजनाओं में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष उन्नति के लिए अनुकूल रहेगा। निराशा और चिंता से मुक्ति मिलेगी। परिवार में भौतिक सुख-सुविधा के साधन बढ़ेंगे। शादी विवाह एवं संतान सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। वाहन या मकान पर व्यय होगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, माइनिंग, शिक्षा, सामाजिक सेवा, हवाई सेवा, पुरातत्व विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी। जमा पूंजी मेे वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। आयात निर्यात के व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण में सहायक रहेगा। अनुकूल दशा विदेश यात्रा में सहायक रहेगी। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।
विज्ञापन