{"_id":"5b35f1b24f1c1bc5628b7b75","slug":"1st-july-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: 1 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन: 1 जुलाई को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
पं. विनोद त्यागी
Updated Sun, 01 Jul 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 1 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सहनशील, प्रखर जीवनी शक्ति के स्वामी, बुद्धिमान एवं परिश्रमी होते हैं। नेतृत्व करने का गुण जन्मजात होता है। परिचय क्षेत्र विस्तृत होता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये जातक सदैव जागरुक रहते हैं। जीवन के मध्यकाल में सफलता के शिखर पर पहुँचने में सफल रहते हैं।
विज्ञापन
आगामी वर्ष की सफलताएं
समय का सदोपयोग करने पर यह वर्ष आपके जीवन का महत्वपूर्ण एवं भाग्यवर्धक वर्ष रहेगा। अटकी योजनाओं में सफलता मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता एवं उन्नति के नए मार्ग मिलेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में मनोनुकूल सफलता एवं इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, चिकित्सा, केमिस्ट, बैंक, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक दृष्टिï से वर्ष उत्साहवद्र्धक रहेगा। व्यवसाय की प्रगति एवं धन लाभ से उत्साह बढ़ेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। राजकीय सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छापूर्ण होगी। न्याय संबंधी मामलों में विजय मिलेगी। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन