फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   17 August birthday horoscope prediction

जन्मदिन: 17 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Thu, 16 Aug 2018 05:07 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
17 August birthday horoscope prediction

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 10 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सहयोगी भावना प्रधान एवं बुद्धिमान होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति अत्याधिक श्रम संघर्ष के बाद विलंब से होती है। ये जातक सदैव ही अनिश्चय के वातावरण में जूझते रहते हैं। 38 वें वर्ष तक जीवन में उथान पतन बना ही रहता है। 40 वें वर्ष के बाद ये जातक उन्नति की ओर अग्रसर होते हैं। जीवन का उत्तरकाल सुख शांतिमय व्यतीत होता है। 
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में सहायक रहेगा। समाज में मान प्रतिष्ठïा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। इस वर्ष आकस्मिक धन प्राप्ति का योग घटित होगा। आत्मबल बढ़ा चढ़ा रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। अधिकांश भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, पुलिस, वकालत, केमिस्ट, बैंक आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टिï से वर्ष लाभकारी रहेगा। व्यवसाय का नए क्षेत्रों में विस्तार होगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। सरकारी या अर्धसरकरी क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। इस वर्ष स्वास्थ्य का ध्यान रखना शुभ रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed