फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   16th April birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 16 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Mon, 15 Apr 2019 05:55 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Ayush Jha Updated Mon, 15 Apr 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
16th April birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : अमर उजाला
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान, सहयोगी भावना प्रधान एवं मौलिक विचारों के होते हैं। जीवन में असन्तुष्टि की भावना इन्हें सदैव क्रियाशील बनाए रखती है। भावी को भापने की क्षमता जन्मजात होती है। परिचय क्षेत्र विस्तृत होता है। जीवन के मध्यकाल में उच्चपद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं। संतान योग्य होती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष विकास योजनाओं में अनुकूल सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। विरोधी भी आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा करेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में शुभकार्य सम्पन्न होंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, पुलिस, न्याय क्षेत्र, बैंक, विज्ञापन, योजना विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। स्वर्णाभूषण, किराना, खंड़सारी आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। बैंक, पुलिस, न्याय क्षेत्र आदि में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed