फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   16 January birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 16 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Tue, 15 Jan 2019 05:50 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Madhukar Mishra Updated Tue, 15 Jan 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
16 January birthday horoscope predictions
birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक कल्पनाशील, आदर्शवादी एवं धर्म के प्रति आस्थावान होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति प्राय: विलंब से होती है। कल्पना की अधिकता एवं अभिव्यक्ति की प्रखर क्षमता इन्हें लेखक, दार्शनिक, शिक्षक, सरकारी अधिकारी या ज्योतिषी बनाने में सहायक रहती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है। प्रथम संतान प्राय: कन्या होती है। 31 वें वर्ष के बाद ये जातक समाज में सम्माननीय स्थान बनाने में सफल रहते हैं। 
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष योजनाओं में सफलता से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता आएगी। विरोधी परास्त होंगे। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। प्लाट या मकान का क्रय हो सकता है। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, शिक्षा, वकालत, रेलवे, दूर संचार, बीमा, लेखन, पत्रकारिता, सीए, सीएस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष अत्यंत अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ में वृद्धि से उत्साह बढ़ेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ संभव है। शिक्षा, दूर संचार, रेलवे, बीमा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed