फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   14 January birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 14 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sun, 13 Jan 2019 05:04 PM IST
Trainee Trainee पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 13 Jan 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
14 January birthday horoscope predictions
birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक जन्मजात भाग्यशाली, धैर्यवान एवं बुद्धिमान होते हैं। सामाजिक कार्यों में इन जातकों की विशेष रुचि होती है। इनका  लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्ट रहता है। 32 वें वर्ष में सफलता के शिखर पर पहुँचने में सफल होते हैं। आकस्मिक लाभ जीवन में कई बार होता है। ये जातक जीवन को सही रूप में जीने में विश्वास रखते हैं। जोखिम उठा लेने की प्रवृत्ति इन जातकों की प्रगति में सहायक रहती है।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। चली आ रही निराशा से मुक्ति मिलेगी। प्रयासों में अनुकूल सफलता से मन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। व्यक्तिगत संबंध उन्नति में सहायक रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। भू संपत्ति में वृद्धि होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, बैंक वकालत, सेना, केमिस्ट, पुलिस आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।  व्यवसायी वर्ग व्यवसाय की प्रगति और लाभ से प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। इस वर्ष किसी नए उद्योग का प्रारंभ हो सकता है। बैंक, चिकित्सा, सेना आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष  अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed