{"_id":"5caf2be6bdec2213ed0cd191","slug":"12th-april-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 12 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 12 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल
Thu, 11 Apr 2019 05:28 PM IST
Ayush Jha
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Published by: Ayush Jha
Updated Thu, 11 Apr 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान, भावुक एवं कल्पनाशील होते हैं। शारीरिक श्रम की अपेक्षा बौद्धिक कार्यों में विशेष रुचि होती है। प्रतिकूल परिस्थिति आने पर जल्दी ही निराश होकर बैठ जाते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में भावुकता एवं निराशा विलंब कारक रहती है। जीवन की मध्यावस्था में लक्ष्य प्राप्ति हो जाती है। शेष जीवन की अपेक्षा जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष विकास कार्यों में सफलता से उत्साहित रहेंगे। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। इस वर्ष किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का अवसर मिलेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं सेना, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, विदेश सेवा, पुलिस, विज्ञान, खोज कार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। धातु , स्वर्णाभूषण, औषधि, किराना आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। इस वर्ष किसी नए उद्योग की स्थापना हो सकती है। चिकित्सा, सेना, पुलिस, शिक्षा आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष शुभ रहेगा।