फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   11 February birthday horoscope predictions

जन्मदिन विशेष: 11 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sun, 10 Feb 2019 04:37 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Published by: Madhukar Mishra Updated Sun, 10 Feb 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
11 February birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक भावना प्रधान होते हैं। मानसिक कार्यों मेें इनकी विशेष रुचि होती है। दूसरों के हित संपादन में सदैव तत्पर रहते हैं। अत्याधिक कल्पनाशीलता एवं भावुकता लक्ष्य प्राप्ति में बाधक रहती है। जीवन के 38वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति का अवसर प्राप्त होता है। गृहस्थ जीवन सामान्य स्तर का व्यतीत होता है। इस वर्ष प्रत्येक क्षेत्र में सावधानी बरतना हितकर रहेगा।
विज्ञापन


इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष प्रारंभ में सामाजिक मान प्रतिष्ठा में कमी आएगी। विरोधी कुचेष्टारत रहेंगे। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी होगी। प्रथम तिमाही के बाद योजनाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं सफलता एवं इंजीनियरिंग, एयर होस्टेस, डेयरी फार्म, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, गुप्तचर विभाग, आबकारी विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। वर्ष उत्तरार्द्ध व्यावसायिक लाभ की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। व्यावसायिक साख बढ़ेगी। चिकित्सा, विज्ञान, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत अधिकांश जातकों की अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed