{"_id":"5c5e6944bdec224e1b7f67dd","slug":"10-february-birthday-horoscope-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: 10 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
जन्मदिन विशेष: 10 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल
Sat, 09 Feb 2019 06:12 PM IST
Madhukar Mishra
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी
Published by: Madhukar Mishra
Updated Sat, 09 Feb 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
birthday
- फोटो : Amar Ujala
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत आत्मविश्वासी धीर एवं गंभीर प्रवृत्ति के होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए ये जातक कठिन परिश्रम करते हैं और सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुँचने में सफल होते हैं। असंभव की सिद्धि में इन्हें आनंद प्राप्त होता है। इच्छा शक्ति प्रबल होती है। साधारण घराने में जन्म लेकर भी ये जातक समाज में सम्मानीय स्थान प्राप्त करने में सफल होते हैं।
विज्ञापन
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
गत वर्षों से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। विकास कार्यों में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। मकान या प्लाट का क्रय हो सकता है। मानसिक एवं शारीरिक दृष्टि से आप पूरे वर्ष सबल बने रहेंगे। अध्ययन में परिश्रम करने पर रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, वकालत, बीमा, बैंक, दूर संचार, सम्पादन, सीए आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी दृष्टि से वर्ष लाभदायक रहेगा। शिक्षा, सामग्री, वस्त्र, किराना, चिकित्सा उपकरण आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। इस वर्ष किसी नए व्यवसाय में पूंजी निवेश संभव है। सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। प्रबंधन या वित्तीय क्षेत्र में सेवारत जातकों के मानदेय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन