यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में रैपिडो के नाम पर स्कूटी से नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्कूटी पर तीन लोग सवार होकर तेज रफ्तार में जाते दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि लोनिवि गेस्ट हाउस के पास सड़क पर स्कूटी फिसल गई, जिससे उस पर सवार महिला श्रद्धालु चोटिल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने स्कूटी में फंसी महिला को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।