फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीएम धामी ने मां पूर्णागिरी से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित मां पूर्णागिरि माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने माँ पूर्णागिरि मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और राज्य की समस्त जनता के जीवन में सुख,शांति, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की।उन्होंने दो करोड़ 54 लाख रुपये से निर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कर धर्मशाला,हाईटेक शौचालय का लोकार्पण किया। मंदिर आगमन पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों,पुजारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद आम जनता और श्रद्धालुओं से भी भेंट की और प्रसाद वितरण किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी देवभूमि की समृद्ध धार्मिक परंपराएं और आस्था के केंद्र समाज को सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें