फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: जसपुर में अधिवक्ताओं का न्यायालय बहिष्कार, न्यायिक मजिस्ट्रेट के स्थानांतरण की मांग, धरना-प्रदर्शन जारी

जसपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट जहांआरा अंसारी की कार्यप्रणाली और व्यवहार से नाराज बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को न्यायालय का बहिष्कार कर कोर्ट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट के स्थानांतरण की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यवहार और कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं के अनुसार, शुक्रवार को बार एसोसिएशन के एक अधिवक्ता के मुवक्किल के वारंट आदेश जारी किए जाने से नाराजगी फैल गई। आरोप है कि मुवक्किल के मौजूद होने के बावजूद न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर दिया। इसी घटना के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायालय का बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती और न्यायिक मजिस्ट्रेट के व्यवहार में सुधार नहीं आता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। बताया जाता है कि नहीं मजिस्ट्रेट के व्यवहार और कार्य प्रणाली को लेकर बार एसोसिएशन की अधिवक्ता पहले से ही नाराज चल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें