फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनसाली को मिली 39.33 लाख के इनडोर बैडमिंटन कोर्ट की सौगात, विधायक शक्तिलाल शाह ने किया शुभारंभ

घनसाली नगर पंचायत कार्यालय के समीप 39.33 लाख रुपये की लागत से बने इनडोर बैडमिंटन कोर्ट का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह ने शुभारंभ किया। इसके शुरू होने से स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। अब खिलाड़ी मौसम की परवाह किए बिना नियमित अभ्यास कर सकेंगे। विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा कि खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उन्हें सकारात्मक दिशा देने में भी महत्वपूर्ण है। नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने बताया कि टिहरी जनपद का यह दूसरा बैडमिंटन कोर्ट है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर संसाधन और अभ्यास का अवसर उपलब्ध कराना है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने इस पहल का स्वागत किया। उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में बैडमिंटन को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें