ग्राम प्रधानों की दस सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को प्रधान संगठन ने सीडीओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। जिले के तीनों ब्लॉकों के प्रधानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। प्रधानों ने न्यूनतम 20 हजार रुपये मासिक मानदेय, वार्ड सदस्यों को मानदेय और मनरेगा में पूरी तरह ऑफलाइन उपस्थिति की मांग रखी। अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 600 और कुशल श्रमिकों की 800 रुपये प्रतिदिन करने सहित पंचायतों को अधिक वित्तीय अधिकार देने की मांग भी उठाई। प्रधानों ने 29 विभाग ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने, ग्राम प्रधान निधि और 10 लाख रुपये तक के कार्य ग्राम पंचायत को देने की मांग की। प्रधान संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज कर देहरादून कूच किया जाएगा।