फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण सावित्री सेवा ट्रस्ट ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

रुद्रप्रयाग। श्री नारायण सावित्री सेवा ट्रस्ट की ओर से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सुमेरपुर न्याय पंचायत के सात राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को परिषदीय परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा, इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग, राजकीय इंटर कॉलेज पीड़ा धनपुर, राजकीय इंटर कॉलेज ग्वेफड़, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तूना और भुनका के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। ट्रस्ट के संस्थापक एवं सेवानिवृत्त अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ आर्थिक रूप से जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना है। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा, प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी, दिनेश पांडेय,, शिक्षाविद देवी प्रसाद खाली, कुशलानंद पुरोहित और कलश फाउंडेशन के संस्थापक ओमप्रकाश सेमवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें