रुड़की में आयोजित सनातन महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि रवींद्र पुरी जी महाराज की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए संतों ने अपने विचार रखे। इस दौरान सनातन संस्कृति और उसके मूल्यों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम आयोजक आचार्य रमेश सेमवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन सनातन संस्कृति की मजबूत आधारशिला स्थापित करने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी