फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: यूकेडी ने पिथौरागढ़ में जारी किया ऐरी संकल्प पत्र-2027

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड क्रांति दल ने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र को लेकर मंगलवार को ऐरी संकल्प पत्र-2027 जारी किया। इसमें जनपद को शिक्षा का केंद्र बनाने, हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल, स्थायी रोजगार और मूल निवासियों को प्राथमिकता, सड़क परिवहन, कृषि और स्थानीय बाजार सहित पर्यटन विकास के मुद्दे शामिल किए गए हैं। नगर में जीआईसी रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम यूकेडी ने ये संकल्प पत्र जारी किया। पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर पुनेड़ा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पिथौरागढ़ सीट से दावेदार काशी सिंह ऐरी ने संकल्प पत्र के विभिन्न बिंदुओं पर बात रखी। इस मौके पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यूकेडी जनहित के बुनियादी सवालों को लेकर लोगों के बीच जाएगी। ऐरी ने कहा कि हम भाजपा या कांग्रेस के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रहे, बल्कि जनपद और राज्य में लंबे समय से बनी हुई जन समस्याओं को दूर करने के सवाल पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संसाधनों से संपन्न भाजपा, कांग्रेस के मुकाबले वह जनता से सीधे संवाद और उनके साथ खड़े होकर इस लड़ाई को जीतेंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राम सिंह, जगत सिंह मेहता, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष उषा बिष्ट, दीवान मेहता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें