फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: व्यास घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, आदि कैलाश की चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर

धारचूला(पिथौरागढ़)। चीन सीमा पर व्यास घाटी में शुक्रवार को शीतकाल की पहली बर्फबारी हुई। दोपहर करीब चार बजे से मौसम ने अचानक करवट ली और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। बर्फबारी के बाद पूरे क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। 14,000 फीट ऊंचाई पर स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम नाभीढांग के प्रबंधक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर चार बजे से हल्की बर्फबारी के साथ बारिश शुरू हुई। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। इसी तरह 10,500 फीट की ऊंचाई में स्थित केएमवीएन गुंजी के प्रबंधक होशियार रावत ने बताया कि गुंजी क्षेत्र में भी दोपहर से रुक-रुक कर बर्फबारी जारी रही। उन्होंने बताया कि 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित सभी गांवों में बर्फ गिर रही है। कुटी गांव (12,303 फीट) के होम स्टे संचालक कुंवर सिंह कुटियाल ने बताया कि 14,500 फीट पर आदि कैलाश पर्वत और आसपास की सभी ऊंची चोटियों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है और ठंड काफी बढ़ गई। इधर, निचली घाटी में जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें