फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: पीआरडी जवानों ने कार्यालय में जड़ा ताला, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू

पिथौरागढ़ जिले में साल में 365 दिन रोजगार सहित दो सूत्री मांग पर जिलेभर के पीआरडी जवानों ने सोमवार को विकास भवन स्थित युवा कल्याण विभाग के कार्यालय में ताला जड़कर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। साथ ही कलक्ट्रेट के बाहर रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। कहा कि दो सूत्री मांग पर प्रदेश भर में पीआरडी जवान आंदोलनरत है, लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता और दमनकारी कार्रवाई से बाज नहीं आ रही। सोमवार सुबह 10 बजे युवा कल्याण विभाग का कार्यालय खुलने के साथ ही पीआरडी जवानों ने उस पर ताला लगाकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इसके बाद जिलेभर से आए पीआरडी जवान कलक्ट्रेट के बाहर रामलीला मैदान पहुंचे। धरना प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच सभा आयोजित की गई। संगठन की जिला अध्यक्ष दीपा सामंत और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार आत्मनिर्भर भारत का संदेश देती है, लेकिन साल भर काम नहीं देती। ऐसे में पीआरडी जवान की किस तरह आत्मनिर्भर बनेंगे यह समझ से परे है। कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता और दमनात्मक कार्रवाई छोड़ पीआरडी जवानों को 365 दिन काम और मूल वेतन पर डीए की मांग पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। अन्यथा प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिलेभर में पीआरडी जवान अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। प्रदर्शन में पंकज गोस्वामी, गिरीश चंद्र कापड़ी, रघुवर सिंह, अर्जुन आगरी, जगदीश प्रसाद, सागर कुमार, अर्जुन सिंह, महेंद्र भट्ट, शंकर सिंह खड़ायत, वीर राम, मीना, तुलसी, चंद्रा चंद, सुशीला जोशी, मनोहर सिंह, देवकी भट्ट लक्ष्मी, भावना कठायत, तनूजा कन्याल, विमला, बसंत गिरी सहित बड़ी संख्या में पीआरडी जवान शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें