फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: कांग्रेस ने लगाया चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर दिया धरना

पिथौरागढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) समेत चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी और वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीईसी वोट चोरी में सरकार का साथ दे रहे हैं जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है। जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि पूरे देश में सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग वोटों की चोरी कर रहा है। एसआईआर में गड़बड़ी सामने आई है। इससे साफ है कि मुख्य चुनाव आयुक्त इस कृत्य में सरकार का साथ देकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उत्तराखंड में भी एसआईआर में गड़बड़ी कर मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। चुनाव नजदीक हैं और प्रदेश सरकार वोट चोरी करने की तैयारी में जुटी है। सभी ने कहा कि इस गड़बड़ी के पीछे शामिल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वास्तविक मतदाताओं के नाम काटे गए तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। धरना देने वालों में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मनोज ओझा, हिमांशु ओझा, शंकर लाल, जावेद खान, निशीद उप्रेती, दीपांशु वर्मा, मन्नू ठकुराठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें