जिला मुख्यालय से सटे श्रीकोट गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के समीप सांकेतिक प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान की अगुवाई में पहुंचीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन के आश्वासन के बावजूद सड़क निर्माण को लेकर कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण पौड़ी-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से स्व. अंकिता भंडारी के घर तक सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द सड़क सुविधा नहीं मिली तो हाईवे जाम कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।