खेल महाकुंभ के तहत हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए दो दिवसीय चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन अंडर-14, अंडर-19 और ओपन वर्ग की बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। नैनीताल जिले की 80 बालिकाएं इस चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले रही हैं। चयनित खिलाड़ी देहरादून में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री चैंपियनशिप में नैनीताल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।