फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसएसपी की ई-मेल से कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ चुनाव में मचा हड़कंप, दो घंटे देरी से शुरू हुआ मतदान

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के चुनाव के दौरान उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की ओर से कुलपति और डीएसडब्ल्यू को भेजे गए एक गोपनीय ई-मेल के बाद चुनावी प्रक्रिया को अचानक रोक दिया गया। पुलिस प्रशासन ने कुछ विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों (मतदाताओं) को धनबल और बाहुबल के आधार पर प्रभावित करने तथा उन्हें किसी होटल में रखे जाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदान से पहले सभी मतदाताओं की काउंसलिंग और ब्रीफिंग कराने के निर्देश दिए थे। इस अप्रत्याशित हस्तक्षेप के कारण सुबह 10 बजे शुरू होने वाली चुनाव प्रक्रिया करीब दो घंटे की देरी से सुबह 11:45 बजे शुरू हो सकी। चुनाव प्रक्रिया रुकने की सूचना मिलते ही मतदान केंद्र पर मौजूद छात्र नेताओं ने कड़ा विरोध जताना शुरू कर दिया। इस दौरान परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। छात्र नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई को चुनाव टालने की साजिश बताते हुए नाराजगी जाहिर की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल डीएसडब्ल्यू बोर्ड और प्रॉक्टर बोर्ड की एक आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि चुनाव को स्थगित नहीं किया जाएगा, बल्कि आवश्यक सुरक्षात्मक प्रक्रिया पूरी कर मतदान कराया जाएगा। इसके तुरंत बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से संशोधित चुनावी अधिसूचना जारी की गई। डीएसडब्ल्यू एवं मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. संजय पंत ने बताया कि पुलिस प्रशासन के निर्देशों के क्रम में प्रत्येक विश्वविद्यालय प्रतिनिधि से संपर्क कर उन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। हालांकि, समय की कमी और अन्य कारणों से सभी प्रतिनिधि काउंसलिंग के लिए नहीं पहुंच सके, जिसके बाद नए सिरे से चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई। ------- - पुलिस को खुफिया इनपुट मिले थे कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए होटलों में रखा गया है। इसी आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए थे, साथ ही पुलिस बल लगाया गया है। - डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी नैनीताल।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें