फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: भीमताल में राम नवमी पर डांडिया महोत्सव, महिलाओं ने कुमाऊंनी परिधान में डांडिया नृत्य पर लगाए ठुमके

राम नवमी पर सोमवार को भीमताल में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में महिलाएं कुमाऊंनी परिधान में डांडिया नृत्य पर झूमते हुए नजर आईं। महिलाओं ने 'उड़ी उड़ी', 'डोलिया, डोलिया जाए' समेत अन्य गानों पर सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम आयोजक गीता जांगडा ने बताया कि बीते कुछ सालों से भीमताल की महिलाओं के साथ डांडिया नृत्य के साथ तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर स्थानीय बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि डांडिया नृत्य महोत्सव का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संस्कृति से रूबरू कराना है। महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान भावना नौलिया, भावना पांडे, अनीता प्रकाश, आरती गुरुंग, दीपा बिष्ट, सरस्वती भट्ट, बंसती पांडे, स्मिथा, एकता, भूमिका, पूजा, कंचन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें