रामनगर। कोसी नदी से हो रहे भरतपुरी, पम्पापुरी और कौशल्यपुरी भू कटाव से स्थानीय लोगों ने बचाने की प्रशासन से मांग की है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने तहसील में एक दिवसीय धरना देते हुए तहसीलदार के माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर को ज्ञापन भेजा है। भरतपुरी के सभासद राहुल रावत के नेतृत्व में बुधवार को स्थानीय लोगों ने तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार मनीषा मारकाना को दिए ज्ञापन में कहा कि कोसी नदी के बढ़ते सिल्ट के चलते कोसी नदी की धारा में विभाजित हो गई है। इसके चलते नदी का जल प्रवाह भरतपुरी, पम्पापुरी और कौशल्यपुरी जैसे आबादी क्षेत्र की ओर हो गया है। ऐसे में मानसून सीजन के दौरान इन क्षेत्रों में भू कटाव का खतरा बना रहा था। इसकी रोकथाम के लिए उन्होंने नदी में चैनलाइजेशन और बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है। इस दौरान एसपी जुयाल, संजय नौटियाल, पूरण सिंह, लक्ष्मी रावत, अनिल तिवारी, रमेश विश्वकर्मा, खीम सिंह मेहरा, मोहिनी देवी आदि मौजूद रहे।