श्यामपुर थाना क्षेत्र के सजनपुर पीली गांव में खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण पर हाथी ने मार डाला। हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा करते हुए वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।