फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बगवाल मेले में शामिल होने देवीधुरा पहुंचे सीएम धामी, छोलिया नृत्य से हुआ भव्य स्वागत

देवीधुरा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी चंपावत। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां वाराही धाम देवीधुरा में आयोजित ऐतिहासिक बगवाल मेले में प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से देवीधुरा पहुंचे। हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक लोकनृत्य छोलिया के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस बल की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश चंद्र पांडेय समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी हेलीपैड पर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें