नंदा राजजात के तहत थराली-देवाल वाण नंदाराजजात 22किमी मोटर मार्ग के सुधारीकरण और हॉटमिक्स के लिए 37 करोड़ रूपये की लागत से कार्य किया जाना है। लेकिन कार्य शुरू होने के बाद से ही सड़क के सुधारीकरण और दीवारों के निर्माण में अनियमिताओं और निम्न गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाये गये आरोप के बाद वृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्रा ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और माना कि ठेकेदार ने बिना परिमिशन के छोटे ठेकेदारों को कार्य बांट दिया है।