फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा-पद्धति की जानकारी देगी ‘पूजन प्रकाश सौरभ’, बनेगा वेद कक्ष

बदरीश कीर्ति संस्कृत महाविद्यालय डिम्मर में सोमवार को सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा मनसा राम मैंदुली की पुस्तक ‘पूजन प्रकाश सौरभ’ का विमोचन किया गया। विधायक अनिल नौटियाल ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि यह भारतीय पूजा-पद्धति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विधायक ने विद्यालय में वेद कक्ष के निर्माण के लिए विधायक निधि से धनराशि देने की घोषणा की। मैंदुली ने कहा कि पुस्तक से भावी छात्र-छात्राओं और संस्कृत प्रेमियों को संपूर्ण पूजा-पद्धति की जानकारी मिलेगी। इस अवसर पर प्राचार्य माता राम पुरोहित ने संस्कृत शिक्षा के प्रति बढ़ते रुझान से छात्र संख्या में वृद्धि की बात कही। व्यवसायी संजय लाल शाह की स्मृति में आवासीय छात्र-छात्राओं को 50 कंबल भी वितरित किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें