फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणबगड़ में 40 साल बाद नैणी देवी देवरा यात्रा शुरू, दर्शनों के लिए उमड़े हजारों श्रद्धालु

नारायणबगड़। संस्कृत ग्राम जेठूलाबार डुंग्री में बीते रविवार को नैणी देवी (नागिनी माता) की देवरा यात्रा का 40 वर्षों बाद विधिवत शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर हजारों भक्तगण मां नैणी देवी के दर्शनों के लिए डूंगरी गांव पहुंचे। रविवार सुबह क्षेत्रपाल देवता भूम्याल और अशुलदोण के मंदिर आगमन से घटउद्भव अनुष्ठान शुरू हुआ। ब्रह्मगुरु हरिबल्लभ सती, पुजारी प्रकाश चंद्र सती समेत अन्य आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ घटउद्भव संपन्न कराया। 40 वर्ष पूर्व जमींदोज किए गए घट के बाहर निकलते ही भक्तों ने जयकारे लगाए और पुष्प बरसाए। नैणी भूमि से लाए गए देवी के घट को विधिविधान से नैणी देवी मंदिर जेठूलाबार में स्थापित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें