अलकनंदा नदी में एक व्यक्ति के बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि व्यक्ति चट्टान से फिसलकर नदी में गिरा और काफी देर तक पानी में तैरता दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और व्यक्ति की तलाश में खोजबीन शुरू कर दी। बचाव दल नदी में संभावित स्थानों पर तलाश कर रहा है।