कर्णप्रयाग। नगर के राइंका में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जन- जन की सरकार जन- जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। जिनमें लोगों को विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में श्रम, स्वास्थ्य, पशुपालन, सैनिक कल्याण आदि विभाग शामिल हुए। सोमवार को आयोजित शिविर में मानसिक रुप से विक्षिप्त दिव्यांग जनों हेतु देहरादून, श्रीनगर से मानसिक विशेषज्ञों की ओर से लोगों की जांच की गई। साथ ही अलग-अलग विभागों से पांच शिकायतें दर्ज की गई। जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर के नोडल समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने कहा कि शिविर में 56 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए।