क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल ने मंगलवार को राहुल गांधी की एनएसए अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी को उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी किसी व्यक्ति पर हमला नहीं है। बल्कि यह सीधे देवभूमि उत्तराखंड की जन भावनाओं और स्वाभिमान पर गहरा आघात है। नौटियाल ने गौचर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पार्टी को इस बात को समझने की सलाह दी। उन्होंने कांग्रेस पर उत्तराखंड विरोधी होने का आरोप लगाया। विधायक ने पूर्व में कांग्रेस नेताओं द्वारा दिवंगत जनरल बिपिन रावत को 'सड़क का गुंडा' कहने का भी जिक्र किया। उन्होंने इस बयान की भी घोर भर्त्सना की। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनूप नेगी, रानीगढ़ पट्टी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी और नगर पालिका कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह सहित अन्य नेता मौजूद थे।