फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: अल्मोड़ा में पीआरडी जवानों ने मांगों के लिए धरना देकर किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों ने अपनी दो सूत्री मांगों के लिए कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान जवानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। उन्होंने सरकार से लंबे समय से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की। धरनास्थल पर पीआरडी जवानों ने कहा कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद मांगें पूरी नहीं होने से उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि जवान केवल दो सूत्री मांगों के लिए धरने पर बैठे हैं। इनमें समान कार्य के लिए समान वेतन देने और मूल वेतन पर महंगाई भत्ता (डीए) लागू करने के साथ ही वर्षभर यानी 365 दिन ड्यूटी देने की मांग शामिल है। उन्होंने बताया कि विगत दिनों मुख्यमंत्री से भी इस संबंध में वार्ता हुई थी। मुख्यमंत्री ने जवानों की मांगों को जायज बताते हुए जल्द शासनादेश (जीओ) जारी करने का आश्वासन दिया है। इसके बावजूद शासनादेश जारी नहीं किया गया। इस दौरान संगठन सचिव गणेश प्रसाद, दलीप सिंह, हेमा बिष्ट, विनोद लटवाल, गोविंद सिंह, नरेंद्र तिवारी, रघुवर सिंह, मोहन राम, विजय कुमार, सचिन सैलानी, इंद्र राम, नवीन पांडे, मीनू साह, महेंद्र प्रसाद, महेंद्र चंद्र, कृपाल सिंह, संतोष कुमार, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें