उत्तर प्रदेश में अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ली है। तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे, तो दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। अयोध्या से लेकर गोरखपुर और प्रतापगढ़ तक कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जबकि प्रतापगढ़ में ओले गिरने की भी सूचना है। मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई है और प्रदेश में ठंडक बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है।