फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोसा दुकान में युवतियों ने किया तोड़फोड़, वीडियो वायरल; दो के खिलाफ एफआईआर

वाराणसी जिले में भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर मोहल्ले में शनिवार रात डोसा दुकान में दो युवतियों ने तोड़फोड़ की। आरोप है कि जान से मारने की धमकी तक दी। दुकान संचालक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवतियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दुकानदार बाल मुकुन्द पांडेय ने पुलिस को बताया कि रात करीब आठ बजे दो युवतियां काले रंग की एक्टिवा स्कूटी से दुकान पर पहुंचीं। आसपास की दुकानों का वीडियो बनाना शुरू किया। आरोप है कि वह अचानक दुकान में घुस गईं और डोसा बनाने का बैटर फेंक दिया। इसके बाद युवतियों ने दुकान में रखे सामान में तोड़फोड़ की और गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर उन्होंने सामान फेंककर मारा, जिससे एक कर्मचारी और एक ग्राहक बच्चे को चोटें आईं। युवतियों ने गल्ले में हाथ डालने का भी प्रयास किया। आसपास के लोगों को वीडियो बनाते देख वह मौके से भाग गईं। जाते समय एक युवती ने खुद को लल्लापुरा निवासी मनोज चौरसिया व ओम प्रकाश चौरसिया की बेटी बताते हुए धमकी दी। यह पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे और स्थानीय लोगों के मोबाइल फोन में कैद हुई है। भेलूपुर इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि पुलिस वाहन नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें