काशी विद्यापीठ की अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में करवा चौथ पर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुहागिनों ने व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। इस दौरान मंदिर में महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा की।