फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर शो देखने के लिए ग्रामीणों में उत्साह, बोले- मोबाइल और टीवी पर देखा था विमान

वाराणसी शहर में 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार सुबह से ही आयोजन से जुड़े विभिन्न मार्गों पर साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम चलता रहा। बहादुरपुर गांव में भी सफाईकर्मियों की टीम आखिरी दिन तक अभियान में जुटी रही। गांव की गलियों और सड़कों से गुजरने वाले लोग सफाई और तैयारियों का नजारा देखने के लिए रुकते रहे। एयर शो को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। लोगों के लिए यह आयोजन इसलिए भी खास है, क्योंकि अब तक उन्होंने विमानों को मोबाइल और टीवी की स्क्रीन पर ही देखा था। पहली बार उन्हें आसमान में विमानों की कलाबाजियां और उनका प्रदर्शन प्रत्यक्ष देखने का मौका मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि टीवी और मोबाइल पर विमान देखना अलग बात है, लेकिन उन्हें अपनी आंखों के सामने आसमान में उड़ते देखना एक अलग अनुभव होगा। इसी उत्सुकता के चलते गांव के लोग एयर शो की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग निर्धारित तिथियों पर होने वाले प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें