महापर्व डाला छठ पर काशी के गंगा घाटों से लेकर कुंडों, तालाबों और सरोवरों तक आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान काशी का माहौल मिनी बिहार जैसा नजर आ रहा है। रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने और सोमवार भोर में उदीयमान सूर्य की आराधना के लिए हजारों व्रती परिवार घाटों पर पहुंचने लगे।