फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की दक्षिणी विधानसभा बैठक में 2027 में भाजपा को हटाने का दावा, VIDEO

समाजवादी पार्टी की 389 शहर दक्षिणी विधानसभा की बैठक मुकिमगंज स्थित शंकर सरदार बाड़ा में प्रदेश सचिव एवं विधानसभा प्रभारी लालू यादव के नेतृत्व में हुई। मुख्य अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा रहे। बैठक में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर व्यापारियों, युवाओं और महिलाओं के शोषण का आरोप लगाया। कहा कि सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में लालू यादव, किशन दीक्षित, इस्तेकबाल कुरैशी, विनोद यादव गप्पू, किसमिस गुरु, नूरुलहोदा अंसारी, पारसनाथ जायसवाल, विष्णु शर्मा, राजकुमार गुप्ता और नागेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें