वाराणसी में नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे प्रत्याशियों के साथ केवल प्रस्तावकों को ही अंदर भेजा जा रहा है। नामांकन स्थल के गेट पर एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक पुलिस टीम के साथ मौजूद रहीं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रत्याशी के साथ आने वाले अन्य लोगों को बाहर ही रोका जा रहा है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।