श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित 12 दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती समारोह के तहत रविवार को श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में श्री अग्रसेन मेडिकल सेवा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. संजीव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि विवेक अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल और मुख्य संयोजक प्रद्युम्न अग्रवाल ने महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने बताया कि श्री अग्रसेन मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 8528993997 के माध्यम से जरूरतमंदों को आकस्मिक उपचार और चिकित्सकों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा कि भविष्य में यह हेल्पलाइन स्वास्थ्य संबंधी जोखिम का त्वरित समाधान करने में सहायक होगी। अन्य जिलों में भी सेवा विस्तार की योजना है।