फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी अन्नपूर्णा ट्रस्ट ने सैकड़ों बेटियों को बनाया स्वावलंबी, बांटे मशीनें-लैपटॉप

काशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट ने आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार किया है। ट्रस्ट द्वारा संचालित सिलाई-कढ़ाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का 15वां सत्र संपन्न हुआ। इस अवसर पर आर्य महिला पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, चेतगंज में भव्य वितरण समारोह-2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी सैकड़ों छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्हें स्वावलंबी बनने के लिए सिलाई मशीन, लैपटॉप और प्रमाण-पत्र मिले। समारोह की शुरुआत में ट्रस्टी के पुत्र के दिवंगत होने पर दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद पौराणिक एवं वैदिक मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि नीलकंठ तिवारी और महंत समेत अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलन किया। ट्रस्ट परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें