महापर्व डाला छठ पर काशी के गंगा घाटों से लेकर कुंडों, तालाबों और सरोवरों तक आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान काशी का माहौल मिनी बिहार जैसा नजर आ रहा है। वहीं घाटों पर पहुंचीं व्रतियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए व्रत किया।